देश की खबरें | तृणमूल समाज में विभाजन उत्पन्न करने का प्रयास कर रही, कांग्रेस यह नहीं होने देगी: अधीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने और समाज में विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी किसी भी परिस्थिति में ऐसा नहीं होने देगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 18 नवम्बर पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने और समाज में विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी किसी भी परिस्थिति में ऐसा नहीं होने देगी।

चौधरी ने उत्तर 24 परगना जिले के बदुरिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने मुसलमानों और अन्य अल्पसंख्यकों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने के बजाय 2011 से उनके लिए चिंतित होने का दिखावा किया है।

यह भी पढ़े | 72 Students in Haryana Test COVID-19 Positive: हरियाणा के रेवाड़ी में 12 सरकारी स्कूल के 72 बच्चे कोरोना संक्रमित, प्रशासन में मचा हड़कंप.

लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी ने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस की विभाजनकारी नीतियों के कारण राज्य में भाजपा को बढ़ावा मिला है। सत्तारूढ़ दल मुस्लिमों और हिंदू पुजारियों को चुनाव से पहले दिखावे का प्रोत्साहन दे रहा है। यह पार्टी की असली मंशा को दर्शाता है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार और बंगाल में ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस सरकार में ‘‘हिंदुओं के लिए प्यार दिखाने’’ की होड़ है।

यह भी पढ़े | Punjab: गलवान घटी में शहीद हुए जवानों के भाई-बहनों को मिलेगी सरकारी नौकरी, कानून में किया गया संशोधन.

चौधरी ने कहा, ‘‘ऐसी राजनीति ही समाज में विभाजन पैदा करेगी। कांग्रेस कभी ऐसा नहीं होने देगी।’’

उन्होंने इससे पहले दिन में क्षेत्र में एक रैली का नेतृत्व किया जिसमें विधानसभा में विपक्षी कांग्रेस के नेता अब्दुल मन्नान ने भी हिस्सा लिया।

जिले के बदुरिया से कांग्रेस विधायक काजी अब्दुर रहीम के राज्य के वरिष्ठ मंत्रियों फिरहाद हकीम और पार्थ चटर्जी की मौजूदगी में सत्ताधारी दल में शामिल होने के कुछ ही दिनों बाद चौधरी ने यह रैली की।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि उत्तर 24 परगना में लोग रहीम के कदम के बारे में जानकर ‘‘हैरान और व्यथित’’ हुए क्योंकि उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now