देश की खबरें | तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल में हिंसा संबंधी टिप्पणी के लिए अमित शाह पर किया पलटवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर रविवार को पलटवार करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल की तुलना में बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में साम्प्रदायिक और राजनीतिक हिंसा की घटनाएं कहीं अधिक हुई हैं ।

जियो

कोलकाता, 31मई तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर रविवार को पलटवार करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल की तुलना में बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में साम्प्रदायिक और राजनीतिक हिंसा की घटनाएं कहीं अधिक हुई हैं ।

दरअसल शाह ने शनिवार को कहा था कि पश्चिम बंगाल की राजनीति में हिंसा एक ‘शिष्टाचार’ बन गया है और अब राज्य में ‘‘बदलाव का वक्त’’ आ गया है।

यह भी पढ़े | Lockdown 5.0: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी कार्यालय और अधिकारियों को 100% अटेंडेंस की अनुमति दी.

शाह के इस बयान कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकाल में पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटनाएं अधिक हुई हैं, बनर्जी ने कहा कि बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र में कौन सत्ता में है।

बनर्जी ने ट्वीट किया,‘‘एनसीआरबी के 2018 के आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल की तुलना में बिहार में सांप्रदायिक और राजनीतिक हिंसा की घटनाएं लगभग 315 प्रतिशत अधिक, झारखंड में 245 प्रतिशत अधिक, महाराष्ट्र में 193 प्रतिशत अधिक, मध्य प्रदेश में 180 प्रतिशत अधिक और गुजरात में 52 प्रतिशत अधिक थीं।’’

यह भी पढ़े | पिता बनने वाले हैं हार्दिक पंड्या, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर : 31 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस तरह की 46 घटनाएं हुईं वहीं बिहार में 191, झारखंड में 159, महाराष्ट्र में 135, मध्य प्रदेश में 129 और गुजरात में 70 घटनाएं हुईं।

गौरतलब है कि शाह ने एक साक्षात्कार में कहा था कि पश्चिम बंगाल की राजनीति में हिंसा एक ‘शिष्टाचार’ बन गया हैं और अब राज्य में ‘‘बदलाव का वक्त’’ आ गया है।

उन्होंने कहा था कि भाजपा 2021 में पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में ‘‘जीतने जा रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड