देश की खबरें | तृणमूल कांग्रेस का विकल्प नहीं है : ममता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस का कोई विकल्प नहीं है और राज्य में कोई दूसरी पार्टी इसका स्थान नहीं ले सकती है।

कोलकाता, चार फरवरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस का कोई विकल्प नहीं है और राज्य में कोई दूसरी पार्टी इसका स्थान नहीं ले सकती है।

टीएमसी के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति नेताओं की यहां आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि पार्टी ‘‘और बेहतरी’’ के लिए काम करेगी।

बनर्जी ने कहा, ‘‘कोई दूसरी पार्टी हमारा स्थान नहीं ले सकती है क्योंकि टीएमसी ने दुनिया की सबसे जनहितैषी सरकार दी है।’’

उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने ‘सोनार भारत’ को खत्म कर दिया है और अब ‘सोनार बांग्ला’ की बात करती है। उन्होंने कहा कि भगवा दल सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर दुष्प्रचार में संलिप्त है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘चक्रवात अम्फान से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए हमने हरसंभव प्रयास किया लेकिन एक-दो खामियों के लिए हमें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।’’

बनर्जी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने देश ‘‘बेच दिया’’ है और उसे पश्चिम बंगाल पर नजर डालने से पहले आईना देखना चाहिए। राज्य में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार को संशोधित नागरिकता कानून वापस ले लेना चाहिए और दावा किया कि इसका अस्तित्व देश के नागरिकों के लिए ‘‘खतरा’’ बना रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वायरल वीडियो के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: Payal Gaming और Zyan Cabrera जैसी इन्फ्लुएंसर्स को बनाया जा रहा है 'हथियार', रहें सावधान

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल लोकतंत्र की परीक्षा, शेख हसीना के बेदखल के बाद नई सरकार के लिए 12 फरवरी को मतदान

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\