देश की खबरें | स्वतंत्रता दिवस से पहले महामारी के कारण तिरंगे की बिक्री प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वतंत्रता दिवस आने वाला है लेकिन कोरोना वायरस महामारी के बीच यहां ‘खादी’ स्टोर पर तिरंगों की बिक्री नहीं हो रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 11 अगस्त स्वतंत्रता दिवस आने वाला है लेकिन कोरोना वायरस महामारी के बीच यहां ‘खादी’ स्टोर पर तिरंगों की बिक्री नहीं हो रही है।

औरंगाबाद के खादी ग्रामोद्योग भवन में अन्य अनेक उत्पादों के साथ तिरंगे झंडे की बिक्री भी होती है।

यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8 नए मामले आए सामने : 11 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्टोर प्रबंधक रामजी सावंत ने कहा, ‘‘हर साल अगस्त में सात से नौ लाख रुपये तक के झंडों की बिक्री होती है। लेकिन इस साल अभी तक एक लाख रुपये की भी बिक्री नहीं हुई है।’’

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण उत्पादन भी प्रभावित हुआ और अब बिक्री में भी अवरोध पैदा हो गया है।

यह भी पढ़े | Plasma Bank for COVID-19 treatment: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्लाज्मा बैंक खोलने की पहल बनी कोरोना मरीजों के लिए संजीवनी.

खादी के जिस कपड़े से तिरंगे बनाये जाते हैं उसे लातूर जिले के उदगीर में खादी स्टोर के मूल संगठन मराठवाड़ा खादी ग्रामोद्योग समिति से मंगाया जाता है।

सावंत ने बताया कि कपड़े पर रंगाई गुजरात के अहमदाबाद में होती है, वहीं इसे नांदेड़ में सिला जाता है।

उन्होंने कहा कि इस बार लॉकडाउन के कारण उत्पादन प्रभावित हुआ और सामान लाने-ले जाने की भी दिक्कतें रहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\