देश की खबरें | तिरंगे का अपमान, देश तोड़ने वाले अराजक तत्वों का समर्थन करते हैं राहुल गांधी: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने शुक्रवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तिरंगे का अपमान और देश तोड़ने की हिमाकत करने वाले अराजक तत्वों का समर्थन करने का आरोप लगाया और कहा कि वह चाहते हैं कि देश में कानून-व्यवस्था भंग हो।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी भाजपा ने शुक्रवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तिरंगे का अपमान और देश तोड़ने की हिमाकत करने वाले अराजक तत्वों का समर्थन करने का आरोप लगाया और कहा कि वह चाहते हैं कि देश में कानून-व्यवस्था भंग हो।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड में घायल पुलिसकर्मियों के प्रति संवेदना व्यक्त ना करने के लिए भी आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने आज ऐलान कर दिया कि 26 जनवरी को जो दृश्य देश ने देखा, वही हिंसा...राहुल गांधी का मानना है कि जल्द ही राष्ट्र के हर शहर तक जनता देख पायेगी।’’

ईरानी ने कहा कि भारत की राजनीति में पहली बार किसी नेता को शांति का आह्वान करने की बजाय अराजक तत्व देश में आग कैसे लगाएं, उसका आह्वान करते देखा गया।

उन्होंने कहा, ‘‘आज राहुल गांधी का घिनौना चेहरा, जो अराजक तत्वों के साथ खड़ा है, वह राष्ट्र के समक्ष प्रस्तुत हुआ है।’’

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘आज उनकी मंशा मात्र बचकाने बोल बोलने की नहीं थी, आज उनकी मंशा सिर्फ और सिर्फ देश में आग लगाने की थी जिसका हम खंडन करते हैं।’’

ज्ञात हो कि राहुल गांधी ने आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में किसान आंदोलन गांवों से शहरों तक फैल जाएगा और इसका समाधान यही है कि सरकार को तीनों कानूनों को वापस लेना चाहिए।

ईरानी ने कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए कहा, ‘‘राहुल गांधी वो नेता हैं, जो चाहते हैं कि देश में कानून व्यवस्था भंग हो। राहुल गांधी वो नेता हैं, जो चाहते हैं कि अराजक तत्व देश में न सिर्फ तिरंगे का अपमान करें बल्कि देश को तोड़ने का दुस्साहस करें।’’

उन्होंने देशवासियों से अपील की कि राहुल गांधी के मंसूबों को मिलकर नाकाम करना होगा।

अमेठी से सांसद ईरानी ने कहा कि 26 जनवरी को राजधानी दिल्ली की सड़कों पर देश ने जो मंजर देखा, देश उसे कभी नहीं भूल पाएगा, जिसमें 300 से ज्यादा दिल्ली पुलिस कर्मी घायल हुए।

उन्होंने कहा, ‘‘कई मीडियाकर्मियों पर हमले हुए। यहां तक कि महिला पुलिसकर्मियों को घेरकर मारने का प्रयास हुआ। राष्ट्र नहीं भूलेगा वो मंजर, जब पुलिस और मीडियाकर्मियों को ट्रैक्टर से मारने की कोशिश की गई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन आज राहुल गांधी के मुख से एक भी घायल पुलिस कर्मी के लिए सांत्वना के शब्द नहीं निकले। राहुल गांधी के मुख से एक भी मीडियाकर्मी, जिन पर हमला हुआ, उनके लिए संवेदना के एक भी शब्द सुनाई नहीं दिए।’’

इससे पहले राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को धमकाने और डराने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि यह आंदोलन खत्म नहीं होने वाला और आने वाले समय में यह गांवों से शहरों तक फैल जाएगा।

उन्होंने कहा,‘‘ हम समाधान चाहते हैं। समाधान यही है कि कानूनों को वापस लिया जाए।’’

ज्ञात हो कि तीन कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर किसान संगठन पिछले लगभग दो महीने से आंदोलन कर रहे हैं। सरकार से अब तक हुई उनकी वार्ता विफल रही है।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच 30वें मुकाबले में कैसा रहेगा पल्लेकेले की पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को दिया 203 रनों का लक्ष्य, विल जैक ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Ramadan 2026: रमजान के पाक महीने की शुरुआत जल्द, जानें किन पर रोजा फर्ज है और किन लोगों को रोजा न रखने की है छूट

\