ताजा खबरें | राज्यसभा में वियतनामी नेता ट्रोंग और पूर्व सदस्य कन्नन के निधन पर दी गयी श्रद्धांजलि
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राज्यसभा में सोमवार को वियतनाम के नेता गुयेन फू ट्रोंग और उच्च सदन के पूर्व सदस्य पी कन्नन के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
नयी दिल्ली, 22 जुलाई राज्यसभा में सोमवार को वियतनाम के नेता गुयेन फू ट्रोंग और उच्च सदन के पूर्व सदस्य पी कन्नन के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
सभापति जगदीप धनखड़ ने ने सदन की बैठक शुरू होने पर वियतनाम की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव गुयेन फू ट्रोंग का 19 जुलाई को 80 वर्ष की आयु में हुए निधन का उल्लेख करते हुए कहा कि वह पूरे वियतनाम के एक सम्मानित नेता थे।
उन्होंने कहा कि इस वियतनामी नेता ने अपने देश में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए वियतनाम और भारत के बीच मैत्री संबंधों को बढ़ाने में काफी योगदान दिया।
धनखड़ ने कहा कि ट्रोंग 2013 में भारत की राजकीय यात्रा पर आये थे। उन्होंने ट्रोंग के निधन पर शोक जताते हुए वियतनाम के नेतृत्व और लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इसके बाद सदस्यों ने दिवंगत वियतनामी नेता के सम्मान में कुछ पलों का मौन रखा।
सभापति धनखड़ ने उच्च सदन के पूर्व सदस्य पी कन्नन के निधन का उल्लेख करते हुए पूरे सदन की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनका निधन पांच नवंबर 2023 को हुआ था।
धनखड़ ने कहा कि कन्नन ने 2009 से 2015 तक उच्च सदन में केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कहा कि कन्नन के निधन से देश ने पुडुचेरी के एक बड़े नेता, एक अनुभवी सांसद और एक योग्य प्रशासक को गंवा दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)