विदेश की खबरें | फ्रांस में शिक्षक को श्रद्धांजलि दी गई, प्रधानमंत्री भी प्रदर्शन में शरीक हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हमले को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस को संदेश भेजकर एकजुटता दर्शाई जिसके कुछ घंटे बाद प्रदर्शन हुए।
हमले को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस को संदेश भेजकर एकजुटता दर्शाई जिसके कुछ घंटे बाद प्रदर्शन हुए।
सैम्युएल पैटी की शुक्रवार को कोनफ्लांस सेंट ओनोरीने में 18 वर्षीय एक लड़के ने गर्दन काटकर हत्या कर दी थी जिसे बाद में पुलिस ने गोली मार दी। इस लड़के का जन्म मॉस्को में हुआ था और यह चेचेन्या का शरणार्थी था।
यह भी पढ़े | China: चीन में Frozen Food Packets की सतह पर जिंदा मिला Coronavirus.
फ्रांस के प्रधानमंत्री जियेन कास्टेक्स अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और 47 वर्षीय शिक्षक की याद में पेरिस के प्लेस डी ला रिपब्लिक में रविवार को हुए प्रदर्शन में नागरिकों, संगठनों और संघों के साथ खड़े हुए।
कुछ ने हाथों में तख्तियां ली हुई थीं जिन पर लिखा था ‘‘मैं सैम्युएल हूं’’। यह प्रदर्शन ‘‘मैं चार्ली हूं’’से मिलता-जुलता था जो 2015 में अखबार चार्ली हेब्दो पर हमले के बाद हुआ था। इस अखबार ने पैगंबर के कार्टून छाप दिए थे।
चौराहों पर एक मिनट का मौन धारण किया गया और फिर फ्रांस का राष्ट्र गान ला मार्सिलेस गाया गया।
प्रदर्शनकारियों ने ल्योन, तलोज, स्ट्रासबर्ग, नांतेस, मार्सिली, लिली और बोर्डेक्स सहित बड़े शहरों में भी प्रदर्शन किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)