देश की खबरें | गुजरात में आदिवासी युवा प्रेमी जोड़े की पिटाई, तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के छोटा उदयपुर जिले के एक गांव में ग्रामीणों की मौजूदगी में युवा आदिवासी जोड़े की कथित तौर पर घर से भागने पर पांच लोगों द्वारा डंडों से पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पिटाई में लड़की के परिवार के लोग भी शामिल थे और मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

छोटा उदयपुर (गुजरात), 16 जून गुजरात के छोटा उदयपुर जिले के एक गांव में ग्रामीणों की मौजूदगी में युवा आदिवासी जोड़े की कथित तौर पर घर से भागने पर पांच लोगों द्वारा डंडों से पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पिटाई में लड़की के परिवार के लोग भी शामिल थे और मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना रंगपुर पुलिस थाना क्षेत्र के धाडा गांव में सोमवार को हुई और पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनका ध्यान इस ओर आकर्षित हुआ।

रंगपुर पुलिस थाने के निरीक्षक एमएम भूरिया ने संवाददाताओं को बताया,‘‘ वीडिया रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया मंच पर डालने वाले अज्ञात व्यक्ति सहित छह लोगों के खिलाफ मारपीट और दंगा करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस टीम बुधवार को गांव पहुंची और लड़की के परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।’’

भूरिया ने बताया कि पीड़ित लड़के और लड़की की उम्र करीब 19 साल है और वे आदिवासी समुदाय के हैं। दोनों का कथित प्रेम प्रसंग चल रहा था और सोमवार को दोनों नजदीकी जंगल में भाग गए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ हालांकि, लड़की के परिवार वाले दोनों को पकड़ने में कामयाब रहे और गांव लाकर पिटाई की। एक व्यक्ति ने पूरी घटना को रिकॉर्ड किया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हमने लड़के के दादा की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।’’

वीडियो में दिख रहा है कि डंडो से लैस दो लोग बिजली के खंभे से बंधे लड़के की पिटाई कर रहे हैं। इसके बाद उनमें से एक व्यक्ति लड़की को भी खंभे के नजदीक लाता है और उसपर डंडे से कई वार करता है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार तीन लोगों में लड़की का चाचा, भाई और एक दूर का रिश्तेदार है। तीन अन्य को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\