देश की खबरें | महाराष्ट्र के गोंदिया में आदिवासी लड़की से दुष्कर्म के बाद हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में 12 वर्षीय एक आदिवासी लड़की की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गोंदिया, 24 अप्रैल महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में 12 वर्षीय एक आदिवासी लड़की की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह घटना 19 अप्रैल को हुई। पुलिस ने कहा कि घटना में शामिल अज्ञात आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कुछ आदिवासी संगठनों ने इस घटना के विरोध में मंगलवार और बुधवार को देवरी उप-जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और अपराधी को जल्द गिरफ्तार नहीं किए जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की कक्षा छह की छात्रा थी। वह अपने माता-पिता के साथ 19 अप्रैल को देवरी तहसील के गोटनपार गांव में एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में गई थी। एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर उसका वहां से अपहरण कर लिया था।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक लड़की का पता नहीं चलने पर माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान 20 अप्रैल को गोटनपार गांव के पास धवलखेड़ी जंगल में पीड़िता का क्षत-विक्षत शव मिला।

सूचना मिलने के बाद चिचगढ़ पुलिस थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया।

घटना के पांच दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं होने पर कुछ स्थानीय आदिवासी संगठनों के सदस्यों ने बुधवार को प्रदर्शन किया और उप-जिलाधिकारी कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा।

आदिवासी संगठनों के लोगों ने इस मामले में जल्द से जल्द गिरफ्तारी और दोषी को फांसी की सजा देने की मांग की।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले और अन्य पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। पिंगले ने कहा कि वे विभिन्न कोणों से मामले की जांच कर रहे हैं और दोषी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज