विदेश की खबरें | यौन उत्पीड़न के आरोपी अमेरिका के पूर्व पादरी के खिलाफ पूर्वी तिमोर में मुकदमे की सुनवाई शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पूर्वी तिमोर के महाभियोजक के मुताबिक पेंसिलवेनिया के पूर्व पादरी रिचर्ड डैशबैक (84) पर 14 साल से कम उम्र की बच्चियों का यौन उत्पीड़न करने के 14 आरोप लगाए गए हैं। सभी मामले में बाल पोर्नोग्राफी और घरेलू हिंसा के आरोप हैं।

पूर्वी तिमोर के महाभियोजक के मुताबिक पेंसिलवेनिया के पूर्व पादरी रिचर्ड डैशबैक (84) पर 14 साल से कम उम्र की बच्चियों का यौन उत्पीड़न करने के 14 आरोप लगाए गए हैं। सभी मामले में बाल पोर्नोग्राफी और घरेलू हिंसा के आरोप हैं।

दोषी पाए जाने पर उन्हें 20 साल की सजा हो सकती है।

मुकदमे की सुनवाई शुरू होने पर पादरी के करीब 100 समर्थक भी अदालत के पास जमा हो गए लेकिन उन्हें परिसर में दाखिल नहीं होने दिया गया।

एशिया में नए राष्ट्र पूर्वी तिमोर की आबादी 13 लाख है जिसमें से 97 प्रतिशत कैथोलिक ईसाई हैं। वैटिकन के बाद यह दुनिया का सर्वाधिक कैथोलिक स्थान है।

पूर्व राष्ट्रपति जनाना गुस्माओ भी मंगलवार को कुछ समय के लिए अदालत कक्ष में मौजूद थे। गुस्माओ खुद के एक क्रांतिकारी नेता रहे हैं और देश में वह अब भी काफी प्रभावशाली नेता माने जाते हैं।

हालांकि बच्चों के यौन उत्पीड़न के आरोपी व्यक्ति का सार्वजनिक रूप से समर्थन करने पर उनके बच्चों समेत कई लोगों ने सवाल उठाए हैं।

पूर्वी तिमोर की राजधानी डिलि में कैथोलिक चर्च के एक अधिकारी ने कहा कि बच्चों के यौन शोषण की बात कबूल करने के बाद 2018 में डेशबैक को हटा दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\