देश की खबरें | आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति ललिता कन्नेगंती का तेलंगाना उच्च न्यायालय में स्थानांतरण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति ललिता कन्नेगंती का स्थानांतरण तेलंगाना उच्च न्यायालय में करने का सुझाव दिया है।

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति ललिता कन्नेगंती का स्थानांतरण तेलंगाना उच्च न्यायालय में करने का सुझाव दिया है।

प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता में 16 सितंबर 2001 को हुई कॉलेजियम की एक बैठक में यह फैसला लिया गया और बृहस्पतिवार को शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर इसे डाला गया।

निर्णय में कहा गया, “उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 16 सितंबर 2021 को हुई बैठक में, आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की न्यायाधीश श्रीमती न्यायमूर्ति ललिता कन्नेगन्ती का स्थानांतरण तेलंगाना उच्च न्यायालय में करने का सुझाव दिया है।”

न्यायमूर्ति ललिता कन्नेगंती गुंटूर जिले से आती हैं और उन्होंने 28 दिसंबर 1994 को वकील के रूप में पंजीकरण करवाया था। उन्होंने दो मई 2020 को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश का पदभार ग्रहण किया था।

प्रधान न्यायाधीश रमण के अलावा न्यायमूर्ति यु यु ललित और न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर उस तीन सदस्यीय कॉलेजियम के सदस्य हैं जो उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के स्थानांतरण पर निर्णय लेता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\