ट्राई की सिफारिश: ऐसे सेट-टाप -बाक्स अनिवार्य किए जाएं जो सभी डीटीए नेटवर्क के साथ चल सकें

अभी उपभोक्ताओं को डीटीएच नेटवर्क बदलने पर सेट-टॉप-बॉक्स भी बदलना होता है। ट्राई के इस सुझाव पर अमल हुआ तो उन्हें ऑपरेटर बदलने पर नया सेट-टॉप-बॉक्स खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने डीटीएच सेवा प्रदाताओं के लिये ऐसे प्रकार के सेट-टॉप-बॉक्स अनिवार्य करने का पक्ष लिया है जो सभी के साथ चलाए जा सकें। ट्राई ने शनिवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इसकी सिफारिश की।

अभी उपभोक्ताओं को डीटीएच नेटवर्क बदलने पर सेट-टॉप-बॉक्स भी बदलना होता है। ट्राई के इस सुझाव पर अमल हुआ तो उन्हें ऑपरेटर बदलने पर नया सेट-टॉप-बॉक्स खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ट्राई ने मंत्रालय से सिफारिश की है कि वह बिना सेट-टॉप-बॉक्स बदले ऑपरेटर बदलने की सुविधा अनिवार्य करे तथा इसके लिये आवश्यक प्रावधान करे। इसके अलावा ट्राई ने सभी टेलीविजन सेट के लिये एक समान यूएसबी पोर्ट इंटरफेस को भी अनिवार्य करने की वकालत की।

ट्राई ने कहा कि इसके लिये सूचना प्रसारण मंत्रालय को एक समन्वय समिति गठित करनी चाहिये, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, ट्राई, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड तथा टीवी विनिर्माताओं के प्रतिनिधि शामिल हों। उसने कहा कि यह समिति डीटीएच तथा केबल टीवी दोनों के लिये सेट-टॉप-बॉक्स के संशोधित मानकों के क्रियान्वयन का संचालन कर सकती है।

ट्राई ने कहा कि सेट-टॉप-बॉक्स बदले बिना ऑपरेटर बदलने की छूट नहीं होने से उपभोक्ताओं की पसंदीदा सेवा प्रदाता चुनने की स्वतंत्रता का हनन होता है। इसके साथ ही तकनीकी नवोन्मेष, सेवा की गुणवत्ता में सुधार तथा इस क्षेत्र की वृद्धि पर भी असर पड़ता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी