देश की खबरें | ट्रेन गोलीबारी: अदालत ने आरोपी कांस्टेबल को न्यायिक हिरासत में भेजा; नार्को जांच, अन्य परीक्षणों के लिए मंजूरी से इनकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अदालत ने हाल में महाराष्ट्र में चलती ट्रेन में अपने वरिष्ठ सहकर्मी और तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कांस्टेबल चेतन सिंह को शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

मुंबई, 11 अगस्त अदालत ने हाल में महाराष्ट्र में चलती ट्रेन में अपने वरिष्ठ सहकर्मी और तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कांस्टेबल चेतन सिंह को शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सिंह को उसकी पिछली रिमांड की समाप्ति पर शुक्रवार को उपनगरीय बोरीवली में एक मजिस्ट्रेटी अदालत में पेश किया गया था।

अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया क्योंकि मामले की जांच कर रही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने आगे कोई रिमांड नहीं मांगी थी।

संबंधित घटनाक्रम में अदालत ने जांच एजेंसी को सिंह पर ब्रेन मैपिंग, पॉलीग्राफ और नार्को विश्लेषण परीक्षण करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

जीआरपी ने यह कहते हुए परीक्षण के लिए सहमति मांगी थी कि मामला बहुत गंभीर है और गहन जांच की जरूरत है।

घटना 31 जुलाई को महाराष्ट्र के पालघर रेलवे स्टेशन के पास चलती जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि सिंह (34) ने कथित तौर पर अपने वरिष्ठ - आरपीएफ सहायक उप-निरीक्षक टीकाराम मीणा - और ट्रेन में सवार तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी।

बाद में यात्रियों ने मीरा रोड स्टेशन (मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर) के पास ट्रेन की चेन खींचकर ट्रेन को रोका जिसके बाद भागने की कोशिश करते सिंह को पकड़ लिया गया और उसका हथियार भी जब्त कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज