देश की खबरें | भूस्खलन होने से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और पत्थर गिरने से शनिवार तड़के जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात निलंबित कर दिया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

बनिहाल/जम्मू, दो मार्च जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और पत्थर गिरने से शनिवार तड़के जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात निलंबित कर दिया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि 270 किलोमीटर लंबा राजमार्ग, कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला एकमात्र मार्ग है।

उन्होंने कहा कि यह राजमार्ग नाशरी और बनिहाल के बीच आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर अवरुद्ध हो गया है।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राजमार्ग पर एकतरफा यातायात खोलने के लिए मलबा साफ करने के वास्ते लोग और मशीन लगाई हैं।

राजमार्ग पर यातायात को 26 फरवरी से एकतरफा सीमित कर दिया गया था और पिछले सप्ताह भारी बारिश और बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त होने के बाद जम्मू और श्रीनगर से वैकल्पिक रूप से इसका उपयोग किया जा रहा था।

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे में बनिहाल में सबसे ज्यादा 74.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

इसने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश जारी रहेगी और शनिवार रात मौसम में धीरे-धीरे सुधार होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\