देश की खबरें | ट्रैफिक पुलिस के जवान ने छत से छलांग लगाकर दी जान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में ट्रैफिक पुलिस के जवान ने शासकीय आवासीय भवन से कूदकर आत्महत्या कर ली।

रायपुर, पांच मई छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में ट्रैफिक पुलिस के जवान ने शासकीय आवासीय भवन से कूदकर आत्महत्या कर ली।

रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने यहां बताया कि शहर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमलीडीह इलाके में बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे ट्रैफिक पुलिस के जवान राजकुमार ध्रुव (30) ने शासकीय आवासीय भवन से कूदकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि जवान राजकुमार पिछले एक वर्ष से फेफड़ों से संबंधित बीमारी से पीड़ित था और वह शराब पीने का आदी था।

अधिकारियों ने बताया कि बीती रात राजकुमार ने सांस लेने में समस्या की शिकायत की और सुबह वह छह मंजिला पुलिस आवासीय परिसर के छत पर चढ़ा और वहां से कूद गया।

उन्होंने बताया कि जब परिसर में रहने वाले लोगों और परिवार को इसकी जानकारी मिली तब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और शव को पोस्टमार्टम के​ लिए भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ 'महाभियोग' पर विपक्षी एकता में दरार? कांग्रेस से अलग राह पर टीएमसी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\