देश की खबरें | मंगलवार को दिल्ली में यातायात जाम की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांवड़ियों के राष्ट्रीय राजधानी होते हुए अपने मूल स्थानों पर लौटने के कारण मंगलवार को मध्य, पूर्वी, पूर्वोत्तर दिल्ली और इसकी सीमाओं पर मुख्य मार्गों पर यातायात जाम की स्थिति पैदा हो सकती है।

नयी दिल्ली, 25 जुलाई कांवड़ियों के राष्ट्रीय राजधानी होते हुए अपने मूल स्थानों पर लौटने के कारण मंगलवार को मध्य, पूर्वी, पूर्वोत्तर दिल्ली और इसकी सीमाओं पर मुख्य मार्गों पर यातायात जाम की स्थिति पैदा हो सकती है।

मध्य दिल्ली में भी यातायात के कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूछताछ करने के कारण प्रभावित रहने की संभावना है। ईडी उनसे नेशनल हेराल्ड से संबंधित धनशोधन मामले में पूछताछ कर रही है।

कांवड़ यात्रा 14 जुलाई को प्रारंभ हुई थी जिसका समापन 26 जुलाई को होगा। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने दिल्ली की सीमाओं तथा अन्य क्षेत्रों में अपनी यातायात इकाई तथा नगर निकायों के साथ मिलकर विशेष इंतजाम किये हैं।

पुलिस ने कहा कि वर्तमान संसद सत्र के मद्देनजर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए समुचित सुरक्षा एवं यातायात इंतजाम किये गये हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब से कांवड़ यात्रा शुरू हुई है तब से ही शाहदरा जिले में समुचित एवं पर्याप्त प्रबंध किये गये हैं तथा मंगलवार से कावंड़िये अपने मूल स्थानों पर लौटेंगे इसलिए उनके मार्गों पर कर्मी पहले ही तैनात कर दिये गये हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे जिले में उनमें (कांवड़ियों में) ज्यादातर के अप्सरा बॉर्डर से लौटने की संभावना हैं , इसलिए वहां भारी तैनाती की गयी है तथा अतिरिक्त पुलिस चौकियां लगायी गयी हैं। जहां जहां वे मंदिरों में जल अर्पित कर सकते हैं, उनका भी ध्यान रखा जा रहा है।’’

कांवड़ यात्रा के तहत कावंड़िये उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा से पानी लेते हैं और लौटकर अपने शिव मंदिरों में जल चढ़ाते हैं।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूर्वोत्तर दिल्ली में सोमवार से ही कांवड़ियों की संख्या बहुत बढ़ गयी है क्योंकि कल वे घर लौटने के बाद शिवमंदिरों में जल चढ़ायेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने उन मार्गों को मजबूत किया है जिनसे कावंड़ियां गुजर रहे हैं, उत्तर प्रदेश से आने वाले जीटी रोड तथा वजीराबाद से आ रही सड़कों पर अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किया गया है । हमने इन सड़कों पर पर अपना प्रबंध मजबूत कर दिया है। इन सड़कों पर हर चौराहे पर पुलिस अधिकारी तैनात हैं।’’

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने सहयोग के लिए भाईचारा समिति, अमन समिति और अन्य नागरिकों एवं नगर निकायों से संपर्क साधा है ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने चीजों पर नजर रखने के लिए गश्त बढ़ा दी है और ड्रोन का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य को चौकस रहने का निर्देश दिया गया है । अप्सरा बॉर्डर और भोपुरा बॉर्डर से बड़ी आवाजाही की संभावना है। जोहरीपुर रोड से हल्की आवाजाही की उम्मीद है।’’

उन्होंने कहा कि पुलिस ने जिले में शिव मंदिरों के आसपास अपने कर्मियों की तैनाती कर वहां भी इंतजाम किये हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ हम यातायात इकाई के साथ लगातार समन्वय कर रहे हैं जिनके कर्मियों को पहले से ही चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर तैनात किया गया है , ऐसे मार्गों पर भारी भीड़ होने की संभावना है।’’

पुलिस ने कहा कि वैसे तो कांवड़िये पिछले कुछ दिनों से ही शहर में आ रहे हैं लेकिन मंगलवार से उनकी संख्या बढ़ने की संभावना है। ऐसे में पूर्वी एवं बाहरी दिल्ली में कुछ सड़कों पर यातायात प्रभावित रह सकता है , इसलिए जाम को रोकने के लिए समुचित इंतजाम किये गये हैं।

अधिकारियों के अनुसार यातायात को सुचारू रखने के लिए 1925 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है तथा कांवड़ियों वाले मार्गों पर 56 क्रेन और मोटरसाइकिल भी रहेंगी।

बयान के अनुसार श्रद्धालुओं के अप्सरा बॉर्डर, शाहदरा फ्लाईओवर, सीलमपुर, आईएसबीटी फ्लाईओवर, बोलेवार्ड रोड, रानी झांसी रोड, फैज रोड, ऊपरी रिज रोड, धौलाकुंआ, राष्ट्रीय राजमार्ग आठ से लौटने तथा राजोकरी बोर्डर से हरियाणा जाने की संभावना है।

बयान के अनुसार वजीराबाद रोड, वजीराबाद ब्रिज, बाहरी रिंग रोड, मुकरबा चौक, राष्ट्रीय राजमार्ग एक से भी श्रद्धालुओं के आने तथा सिंघू बॉर्डर, अथवा मधुबन चौक, पीरागढ़ी तथा टिकरी बॉर्डर से हरियाणा जाने की संभावना है। वे महाराजपुर बॉर्डर, रोड नंबर 56, गाजीपुर बॉर्डर, रिंग रोड, मथुरा रोड, बदरपुर बॉर्डर भी ले सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\