देश की खबरें | दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश, जलभराव से यातायात हुआ बाधित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई और अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 1.4 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 27 जुलाई दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई और अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 1.4 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

दिल्ली के कुछ इलाकों में जलभराव होने और पेड़ उखड़ने के कारण लोगों को यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।

आईएमडी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत से 72 प्रतिशत के बीच रहा। मध्य दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली समेत राजधानी के कई इलाकों में बारिश हुई। शाम 5.30 बजे तक पूसा वेधशाला ने 26.5 मिमी बारिश दर्ज की।

यातायात पुलिस के मुताबिक, कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के पास जलभराव के कारण अणुव्रत मार्ग पर दोनों तरफ यातायात प्रभावित है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इन मार्गों से बचें और अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं।

चट्टा रेल चौक और निगम बोध घाट पर जलभराव के कारण वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तित किया गया है। टैंक रोड चौक के पास एक पेड़ उखड़ जाने के कारण गुरु रविदास मार्ग पर दोनों कैरिजवे पर यातायात भी प्रभावित है। यात्रियों को इस मार्ग से बचने की सलाह दी जाती है।

दिल्ली लोक निर्माण विभाग के अनुसार, उन्हें जलभराव से संबंधित 27 शिकायतें मिलीं। नगर निगम विभाग को भी जलभराव से संबंधित 10 शिकायतें और पेड़ों के उखड़ने से संबंधित पांच शिकायतें मिलीं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राजधानी में शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 128 दर्ज किया गया, जो ‘मध्य़म’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज