देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाराबंकी जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बाराबंकी (उप्र), नौ जुलाई बाराबंकी जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में सूरतगंज-सुढियामऊ मार्ग पर टेढ़ी पुलिया मोड़ पर उस वक्त हुई जब बन्हमऊ गांव के निवासी अनिल यादव (30), रुहैरा के निवासी शाहजराम (35) और गेंदालाल (40) अपनी मोटरसाइकिल के पास खड़े थे तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी।

थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद तीनों को सूरतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

उन्होंने बताया कि चिकित्सकों अनिल और शाहजराम को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल गेंदालाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

शुक्ला ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया और उसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\