देश की खबरें | तीन असलहा फैक्ट्रियों का पता लगाया : सात गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले की पुलिस ने दो दिन के भीतर तीन अवैध असलहा फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ कर भारी मात्रा में असलहा और उन्हें बनाने के उपकरण बरामद किये हैं। इस सिलसिले में सात लोग गिरफ्तार किये गये हैं।

हमीरपुर (उप्र), 25 जून उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले की पुलिस ने दो दिन के भीतर तीन अवैध असलहा फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ कर भारी मात्रा में असलहा और उन्हें बनाने के उपकरण बरामद किये हैं। इस सिलसिले में सात लोग गिरफ्तार किये गये हैं।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि दो दिन के भीतर तीन थानों की पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर तीन अवैध असलहा फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया है और इस धंधे में संलिप्त सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने महिला पर फेंका एसिड, चेहरा बुरी तरह जला.

उन्होंने बताया कि बिवांर थाना पुलिस ने मंगलवार को मवईजार गांव में पप्पू उर्फ बिंदादीन प्रजापति के घर में छापा मारकर पांच असलहे और असलहे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। यहां असलहा बना रहे पप्पू उर्फ बिंदादीन, शमीम, रिजवान को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि एक आरोपी टिल्लू भाग गया था, जिसे बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़े | बिहार में पिछले 24 घंटों में आंधी-तूफान के कारण 22 लोगों की हुई मौत: राज्य आपदा प्रबंधन विभाग: 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एसपी ने बताया कि कुरारा पुलिस ने पतारा श्रमदान के पास जांच के दौरान दो संदिग्धों अर्जुन उर्फ कल्लू और कल्याण यादव को दो तमंचों और कारतूस के साथ पकड़ा। बाद में उनकी निशानदेही पर जंगल में चल रही असलहा फैक्ट्री का खुलासा हुआ और असलहा तथा उपकरण बरामद किये गये।

कुमार ने बताया कि इसी प्रकार मुखबिर की सूचना पर भरुआ सुमेरपुर पुलिस ने कुंडौरा गांव में सन्तोष विश्वकर्मा के घर में छापेमारी कर असलहा फैक्ट्री का खुलासा कर उसे गिरफ्तार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\