देश की खबरें | बिहार में होंगी मोदी और नीतीश के नाम पर ‘टाउनशिप’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश के उन जिलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर टाउनशिप बनाए जाएंगे जहां बेघरों को आश्रय दिया जाएगा।

पटना, 30 जून बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश के उन जिलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर टाउनशिप बनाए जाएंगे जहां बेघरों को आश्रय दिया जाएगा।

बिहार विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए राय ने कहा कि बारिश का मौसम खत्म होने के बाद ‘‘मोदी नगर’’ और ‘‘नीतीश नगर’’ पर काम शुरू हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि बांका जिले के रजौन में टाउनशिप का निर्माण किया जाएगा जहां इस उद्देश्य के लिए भूमि की पहचान की गई है, लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना से धन मिलेगा और बाद में हमारे पास अन्य जिलों में भी इसी तरह के मोदी नगर और नीतीश नगर होंगे।

भाजपा से ताल्लुक रखने वाले मंत्री ने कहा कि योजना इसके आकर्षक नाम सहित उनके अपने दिमाग की उपज है। उन्होंने कहा,‘‘ हमारे सम्मानित नेताओं के नाम पर टाउनशिप का नाम रखने के लिए किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं है।’’

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के राष्ट्रीय महासचिव आलोक मेहता से राय के विचार के बारे में पूछे जाने कहा, ‘‘भाजपा चाहे केंद्र मे हो या राज्य में सत्तासीन हो इन सरकारों के बीच नाम बदलने की होड़ मची हुई है। यह उन स्थानों के नाम और योजनाओं, जो लंबे समय से चल रही हैं, की फिर से पैकेजिंग कर उसके नाम बदल देती है ।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट