देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 16,701, अब तक 86 की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 591 नए मामले सामने आए तथा महामारी से तीन और मरीजों की मौत हो गई।
भुवनेश्वर, 18 जुलाई ओडिशा में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 591 नए मामले सामने आए तथा महामारी से तीन और मरीजों की मौत हो गई।
इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 16,701 हो गई है और अब तक 86 लोग इस महामारी की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि गंजाम जिले में दो और गजपति में एक व्यक्ति की मौत हुई।
उन्होंने कहा कि तीनों मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा था।
उन्होंने कहा कि नए मामलों में से 394 विभिन्न पृथक-वास केंद्रों से सामने आए और 197 मामले, संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)