देश की खबरें | कुल कोरोना जांच की संख्या चार करोड़ के पास पहुंची, दो हफ्तों में हुई एक करोड़ नमूनों की जांच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस से संक्रमण का पता लगाने के लिए देश में अब तक कुल 3,94,77,848 परीक्षण किए जा चुके हैं और पिछले दो हफ्तों में ही एक करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की गयी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 अगस्त कोरोना वायरस से संक्रमण का पता लगाने के लिए देश में अब तक कुल 3,94,77,848 परीक्षण किए जा चुके हैं और पिछले दो हफ्तों में ही एक करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी और कहा कि देश में प्रति दस लाख आबादी पर जांच की संख्या 28,607 हो गयी है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, अब बुढ़ापे में पेंशन से जुड़ी ये टेंशन होगी दूर.

केंद्र सरकार की ‘परीक्षण, निगरानी और इलाज‘ रणनीति पर ध्यान केंद्रित रखते हुए भारत में लगातार दूसरे दिन नौ लाख से अधिक नमूनों के परीक्षण किए गए।

भारत पहले ही प्रति दिन 10 लाख जांच करने की क्षमता प्राप्त कर चुका है। बृहस्पतिवार को 24 घंटे की अवधि में कुल 9,01,338 नमूनों के परीक्षण किए गए थे। इसके साथ ही अब तक किए गए कुल परीक्षणों की संख्या 3,94,77,848 हो गयी।

यह भी पढ़े | लालू यादव के बेटे Tej Pratap को होटल में कमरा देना मैनेजर और मालिक को पड़ा महंगा, FIR हुई दर्ज.

मंत्रालय ने कहा, "पिछले दो हफ्तों में कोविड का पता लगाने के लिए एक करोड़ से अधिक नमूनों के परीक्षण किए गए हैं।"

मंत्रालय ने रेखांकित किया कि प्रति दस लाख आबादी पर जांच की संख्या भी बढ़कर 28,607 हो गयी है। व्यापक स्तर पर परीक्षणों से ही संक्रमण की पहचान प्रारंभिक चरण में की जा सकती है, उनके करीबी संपर्कों का तुरंत पता लगाया जा सकता है और उन्हें पृथक कर समय पर प्रभावी उपचार सुनिश्चित किया जा सकता है।

जांच पर जोर देने की रणनीति के तहत देश में प्रयोगशालाओं के नेटवर्क को लगातार मजबूत किया जाता है और आज देश में 1,564 प्रयोगशालाएं काम कर रही हैं। इनमें 998 प्रयोगशालाएं सरकारी क्षेत्र में और 566 निजी क्षेत्र में हैं।

भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 77,266 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 33,87,500 हो गए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,057 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 61,529 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने डीए में 2 फीसदी बढ़ोतरी को दी मंजूरी, जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट