देश की खबरें | राजस्थान में कई जगहों पर मूसलाधार बारिश, जनजीवन प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में मानसून की बारिश का दूसरा दौर जारी है और बीते चौबीस घंटे में कई जगहों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी में सबसे अधिक 320 मिलीमीटर बारिश हुई।

जयपुर, तीन जुलाई राजस्थान में मानसून की बारिश का दूसरा दौर जारी है और बीते चौबीस घंटे में कई जगहों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी में सबसे अधिक 320 मिलीमीटर बारिश हुई।

लगातार और भारी बारिश से कई जगह जनजीवन प्रभावित हुआ है।

विभाग के अनुसार बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि में राजस्थान के लगभग सभी हिस्सों में बारिश हुई। कई जगह भारी से अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने बताया कि भीलवाड़ा में 20 सेंटीमीटर, चित्तौड़गढ़ के गंगरार में 16 सेंटीमीटर, अजमेर के जवाजा में 13 सेंटीमीटर, प्रतापगढ़ के अरनोद में 12 सेंटीमीटर, बांसवाड़ा के घाटोल में 10 सेंटीमीटर, कोटा में सात सेंटीमीटर बारिश हुई।

इसके अलावा डूंगरपुर, झालावाड़, राजसमंद, सवाई माधोपुर जिले में कई जगह पांच सेंटीमीटर से अधिक बारिश हुई।

लगातार भारी बारिश से पूर्वी राजस्थान में कई जगह शहरों-कस्बों में निचले स्थानों पर जलभराव देखने को मिला जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर अभी सप्ताहभर जारी रहने की संभावना है।

वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी आगामी दो-तीन दिन हल्की से मध्यम बारिश दर्ज होने, एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी