देश की खबरें | बीएसएफ और बीजीबी के शीर्ष अधिकारियों ने सीमा समन्वय पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और बांग्लादेश के सीमा रक्षा बलों ने शनिवार को कोलकाता में शुरू हुए वार्षिक समन्वय सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय सीमा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा शुरू की।

कोलकाता, 22 जून भारत और बांग्लादेश के सीमा रक्षा बलों ने शनिवार को कोलकाता में शुरू हुए वार्षिक समन्वय सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय सीमा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा शुरू की।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बताया कि चार दिवसीय सम्मेलन में सीमा विवाद, सीमा पार अपराध और घुसपैठ जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के क्षेत्रीय कमांडर इस बैठक में भाग ले रहे हैं, जहां द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने और दोनों पड़ोसी देशों के बीच सहयोग की भावना को मजबूत करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत क्षेत्र के महानिरीक्षक आयुष मणि तिवारी के नेतृत्व में 14 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने 11 सदस्यीय बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की।

बीजीबी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ब्रिगेडियर जनरल शमीम अहमद कर रहे हैं।

दोनों देशों के सुरक्षाबलों के बीच वार्षिक सीमा समन्वय सम्मेलन सीमा विवादों को सुलझाने और सीमा प्रबंधन प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक है। यह बैठक 25 जून तक चलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Most Centuries In IPL History: आईपीएल इतिहास में इन टीम के बल्लेबाजों ने मैदान में मचाया हैं तांडव, जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक

MI vs RR, IPL 2026 69th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर प्लेऑफ में पहुंची राजस्थान रॉयल्स, बल्ले के बाद गेंद से भी जोफ्रा आर्चर ने मचाया कोहराम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

IPL 2026, KKR vs DC 70th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड