देश की खबरें | अपराह्ल दो बजे तक के मुख्य समाचार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से बुधवार को दोपहर दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

नयी दिल्ली, पांच जून ‘’ की विभिन्न फाइल से बुधवार को दोपहर दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

दि12 मंत्रिमंडल बैठक

प्रधानमंत्री आवास पर हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को बहुमत मिलने के बाद मंगलवार को यहां केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की और चुनावी नतीजों की समीक्षा करने के साथ ही सरकार गठन की संभावित रूपरेखा पर विचार विमर्श किया।

दि11 विपक्षी गठबंधन बैठक

'इंडिया' के नेता आज शाम तय करेंगे आगे की रणनीति

नयी दिल्ली: विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' (इंडिया) के घटक दलों के प्रमुख नेता बुधवार शाम बैठक कर सरकार गठन की संभावनाओं और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

चुनाव27 लोस चुनाव आंध्र नायडू

हम राजग में हैं : तेदेपा प्रमुख नायडू

अमरावती: तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में है और वह आज दिन में नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक में भाग लेंगे।

चुनाव28 चुनाव ओडिशा पटनायक इस्तीफा

नवीन पटनायक ने ओडिशा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया

भुवनेश्वर: बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने ओडिशा में अपने 24 साल के शासन का अंत करते हुए राज्य विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

प्रादे11 छत्तीसगढ़ नक्सल गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ : एक इनामी समेत नौ नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नौ नक्सलियों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक पर पांच लाख रुपये का इनाम था। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

प्रादे4 उत्तराखंड पर्वतारोही

उत्तरकाशी जिले के सहस्त्रताल ट्रेक पर चार पर्वतारोहियों की मौत, अन्य फंसे

उत्तरकाशी, उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में उच्च हिमालयी क्षेत्र सहस्त्रताल की ट्रैकिंग पर गया पर्वतारोहियों का एक दल खराब मौसम में रास्ता भटक गया जिससे उसके चार सदस्यों की मृत्यु हो गयी तथा 18 अन्य फंस गए ।

वि9 अमेरिका चुनाव बाइडन

बाइडन और ट्रंप ने कुछ राज्यों में अपनी पार्टी का प्राइमरी चुनाव जीता

न्यूयॉर्क: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगवलार को कुछ राज्यों में डमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी की ओर से प्राइमरी चुनाव जीत लिया।

वि4 लोस चुनाव मोदी विश्व नेता

दुनिया के अनेक नेताओं ने ऐतिहासिक चुनावी जीत पर दी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई

कोलंबो: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल 'प्रचंड' सहित विश्व के तमाम नेताओं ने आम चुनावों में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है। दुनिया भर के नेताओं ने उनके साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई है।

वि3 ब्रिटेन न्याय सीजेआई

चुनावों के बीच न्यायाधीशों ने मूल्यों को सतत बनाए रखने की भावना को प्रदर्शित किया: सीजेआई चंद्रचूड़

ऑक्सफोर्ड/लंदन: भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा कि चुनाव भारत के संवैधानिक लोकतंत्र का मूल आधार है, वहीं न्यायाधीश व्यवस्था की रक्षा करने वाले संवैधानिक मूल्यों को सतत बनाए रखने की भावना को प्रदर्शित करते हैं।

अर्थ9 फिच भारत चुनाव

भाजपा को कमजोर बहुमत से सुधार एजेंडे के लिए चुनौतियां हो सकती हैं उत्पन्न : फिच रेटिंग्स

नयी दिल्ली: देश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अपना पूर्ण बहुमत खोने और सरकार बनाने के लिए सहयोगी दलों पर निर्भर होने से भूमि तथा श्रम जैसे महत्वाकांक्षी सुधार एजेंडे के लिए चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं। फिच रेटिंग्स ने बुधवार को यह बात कही।

अर्थ10 स्पाइसजेट वित्त पोषण

स्पाइसजेट की अगले कुछ महीनों में 25 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाने की योजना: एयरलाइन प्रमुख

नयी दिल्ली: विमानन कंपनी स्पाइसजेट के प्रमुख अजय सिंह ने बुधवार को कहा कि एयरलाइन अपना परिचालन बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है और अगले कुछ महीनों में वह करीब 25 करोड़ डॉलर जुटाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस