खेल की खबरें | फिर नहीं चले चोटी के बल्लेबाज, ऋषभ पंत ने जीवंत रखी उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चोटी के बल्लेबाजों के फिर से नाकाम रहने के कारण भारत पर एक समय पहली बार अपनी धरती पर सूपड़ा साफ होने का खतरा मंडराने लगा था लेकिन ऋषभ पंत ने नाबाद अर्धशतक जमा कर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में जीत दर्ज करने की उसकी उम्मीद बरकरार रखी।

मुंबई, तीन नवंबर चोटी के बल्लेबाजों के फिर से नाकाम रहने के कारण भारत पर एक समय पहली बार अपनी धरती पर सूपड़ा साफ होने का खतरा मंडराने लगा था लेकिन ऋषभ पंत ने नाबाद अर्धशतक जमा कर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में जीत दर्ज करने की उसकी उम्मीद बरकरार रखी।

भारत ने 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे दिन रविवार को यहां लंच तक छह विकेट पर 92 रन बनाए। भारत इस तरह से अभी लक्ष्य से 55 रन दूर है जबकि न्यूजीलैंड को श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने के लिए चार विकेट की दरकार है।

लंच के समय पंत 53 और वाशिंगटन सुंदर छह रन पर खेल रहे थे।

न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में 174 रन पर आउट करने के बाद 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 16 रन के अंदर पांच विकेट गवा दिए।

भारतीय बल्लेबाजों में फिर से लचर प्रदर्शन किया। कप्तान रोहित शर्मा (11) ने दो चौके लगाकर अच्छी शुरुआत की थी लेकिन उन्होंने मैट हेनरी की उछाल लेती गेंद पर अपना पसंदीदा पुल शॉट लगाया।

जब गेंद हवा में लहरा रही थी, हेनरी ने तभी जश्न मनाना शुरू कर दिया था क्योंकि सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षकों में से एक ग्लेन फिलिप्स कैच करने के लिए दौड़ लगा रहे थे और वह अपने साथी के भरोसे पर खरे भी उतरे।

पहली पारी में 90 रन बनाने वाले शुभमन गिल केवल एक रन बनाकर एजाज पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए। पटेल ने अभी तक 43 रन देकर चार विकेट लिए हैं।

विराट कोहली (01) आते ही पवेलियन लौट गए। पटेल की फ्लाइट लेती गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई।

यशस्वी जयसवाल (05) दूसरे छोर से बल्लेबाजी का पतन देख रहे थे लेकिन जल्द ही वह इसका हिस्सा बन गए। फिलिप्स ने उन्हें पगबाधा आउट किया। सरफराज खान (01) ने फिर से स्वीप शॉट खेलकर अपना विकेट इनाम में दिया।

अब पूरी जिम्मेदारी पंत पर थी। उन्होंने रविंद्र जडेजा (06) के साथ छठे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी की। पटेल की गेंद पर विल यंग ने शॉर्ट लेग पर शानदार कैच लेकर जडेजा को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

न्यूजीलैंड ने इससे पहले अपनी दूसरी पारी नौ विकेट पर 171 रन से आगे बढ़ाई लेकिन वह इसमें केवल तीन रन जोड़ पाया। जडेजा (55 रन देकर पांच विकेट) ने पटेल को आउट करके उसकी पारी का अंत किया और इस तरह से दूसरी पारी में भी पांच विकेट लेकर मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\