खेल की खबरें | तूर, ज्योति, हरमिलन ने एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के शीर्ष गोला फेंक खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर, फर्राटा धाविका ज्योति याराजी और लंबी दूरी की धाविका हरमिलन बैंस ने शनिवार को यहां एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन अपनी-अपनी स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीत कर देश को शानदार शुरुआत दिलायी।

तेहरान, 17 फरवरी भारत के शीर्ष गोला फेंक खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर, फर्राटा धाविका ज्योति याराजी और लंबी दूरी की धाविका हरमिलन बैंस ने शनिवार को यहां एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन अपनी-अपनी स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीत कर देश को शानदार शुरुआत दिलायी।

इस दौरान तूर और ज्योति ने अपने-अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किये।

दो बार के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता तूर ने अपने दूसरे प्रयास में 19.72 मीटर के साथ नया राष्ट्रीय इनडोर रिकॉर्ड कायम किया।

कजाकिस्तान के इवानोव इवान (19.08 मीटर) और ईरान के मेहदी सबेरी (18.74 मीटर) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते।

इससे पहले ज्योति ने महिलाओं की 60 मीटर बाधा दौड़ में 8.12 सेकेंड का समय लेकर अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

सौ मीटर बाधा दौड़ में 2022 एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता ने पिछले साल इसी स्पर्धा में 8:13 सेकेंड का अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकाला था। वह तब उपविजेता रही थीं।

इस 24 साल की एथलीट ने 8:22 सेकेंड के समय के साथ अपनी हीट में शीर्ष स्थान के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।

फाइनल में उन्होंने जापान की असुका टेरेडा (8.21 सेकेंड) से काफी बेहतर प्रदर्शन किया। हांगकांग की लुई लाई यियू (8:26 सेकेंड) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

ज्योति 100 मीटर बाधा दौड़ में मौजूदा एशियाई आउटडोर चैंपियन हैं। उन्होंने पिछले साल बैंकॉक में खिताब जीता था।

उन्होंने हांगझोउ एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था।

एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता हरमिलन बैंस ने 1500 मीटर दौड़ में चार मिनट 29.55 सेकेंड के समय के साथ भारत को दिन का पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

हरमिलन ने दूसरे स्थान पर रही किर्गिस्तान की कलिल काइजी ऐनुस्का से पांच सेकंड कम समय लिया था। कजाकिस्तान की बोलाटबेक्कीजी अयाना ने चार मिनट 37.20 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

शैली सिंह और नयना जेम्स ने भी सुबह के सत्र में महिलाओं की लंबी कूद के फाइनल में चुनौती पेश की लेकिन शीर्ष तीन में जगह बनाने में सफल नहीं रही। उन्होंने क्रमशः 6.27 मीटर और 6.23 मीटर के प्रयास के साथ पांचवां और छठा स्थान हासिल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Rangrez Restaurant Controversy: लंदन में हलाल मांस विवाद में ‘रंगरेज’ रेस्तरां के मालिक हरमन सिंह कपूर गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Prediction: निर्णायक वनडे मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगी पाकिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\