देश की खबरें | तोमर ने राहुल से कहा- किसानों को गुमराह कर अराजक माहौल नहीं बनाएं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता को किसानों को गुमराह कर देश में अराजक स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

नयी दिल्ली, 26 जुलाई केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता को किसानों को गुमराह कर देश में अराजक स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

इससे पहले दिन में राहुल गांधी पार्टी के अन्य सांसदों के साथ ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे और केंद्र द्वारा पारित तीनों कृषि कानूनों को वापस करने की मांग की।

राहुल गांधी द्वारा ट्रैक्टर चलाए जाने पर तोमर ने कहा कि कांग्रेस नेता के पास न तो ग्रामीण भारत का अनुभव है और न ही गरीबों और किसानों के लिए चिंता।

कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में इसी तरह के कृषि सुधार लाने की बात का संदर्भ देते हुए तोमर ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछा कि क्या कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में झूठ बोल रही थी या “अब” बोल रही है।

कृषि मंत्री ने कहा, ‘‘मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि उन्हें किसानों को गुमराह करने और देश में अराजकता का माहौल पैदा करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। अपनी आदत और कम समझ की वजह से वह कांग्रेस के भी सर्वसम्मत नेता नहीं हैं।’’

तोमर ने दोहराया कि सरकार प्रदर्शनकारी किसानों के साथ वार्ता के लिए हमेशा तैयार है।

वहीं, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी द्वारा ट्रैक्टर से संसद जाने का उद्देश्य किसानों की मांग को रेखांकित करना और उनका समर्थन करना था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट