जरुरी जानकारी | तोमर ने उप्. में सब्जियों के लिए भारत-इजरायल 'उत्कृष्टता केंद्र' की आधारशिला रखी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के ‘चावल का कटोरा’ कहे जाने वाले चंदौली जिले में सब्जियों के लिए एक भारत-इजरायल 'उत्कृष्टता केंद्र' की आधारशिला रखी।

नयी दिल्ली, आठ अगस्त कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के ‘चावल का कटोरा’ कहे जाने वाले चंदौली जिले में सब्जियों के लिए एक भारत-इजरायल 'उत्कृष्टता केंद्र' की आधारशिला रखी।

वर्चुअल तरीके से आयोजित समारोह के बाद तोमर ने कहा कि सरकार की मंशा यह सुनिश्चित करना है कि धान और गेहूं उत्पादन में अग्रणी जिला चंदौली सब्जी उत्पादन में भी बेहतर हो।

उन्होंने कहा कि चंदौली जिले की जलवायु सब्जियों के लिए 'उत्कृष्टता केंद्र' स्थापित करने के लिए उपयुक्त है।

तोमर ने कहा, ''केंद्र के स्तर पर बेहतर सब्जियों के बीजों और पौधों की खेती कर इसे किसानों के बीच बांटा जाएगा। किसान अपने लिए पौधों के विकास को भी प्रायोजित कर सकते हैं।''

उन्होंने एक बयान में कहा कि किसान खेती की नवीनतम उपज-सुधार विधियों का उपयोग करके सब्जियों का उत्पादन बढ़ाने में सक्षम होंगे।

उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए इस सुविधा केन्द्र में सब्जियों सहित अन्य कृषि उत्पादों की नर्सरी तैयार की जाएगी।

उत्तर प्रदेश में नौ कृषि-जलवायु क्षेत्र हैं, जो साल भर विभिन्न बागवानी फसलों की खेती के लिए अनुकूल हैं।

तोमर ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को खेती की ओर आकर्षित करने के लिए कृषि क्षेत्र को फिर से जीवंत करने की जरूरत है।

इस्राइली प्रौद्योगिकियों के आधार पर राज्यों में उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) स्थापित किए जा रहे हैं। ये केंद्र बागवानी के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों के लिए प्रदर्शन और प्रशिक्षण केंद्र के रूप में कार्य करते हैं। वे संरक्षित खेती में फलों और सब्जियों के लिए रोपण सामग्री के स्रोत के रूप में भी काम करते हैं।

मौजूदा समय में भारत भर में उत्कृष्टता के 29 पूर्ण रूप से परिचालित केंद्र हैं जो किसानों की उपज को बढ़ाने के लिए कृषि क्षेत्र में उभरती प्रौद्योगिकियों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं।

कृषि के क्षेत्र में भारत-इजरायल सहयोग के तहत सरकार की योजना देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 75 उत्कृष्टता गांव विकसित करने की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट