देश की खबरें | स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार कर रहा है आज का भारत : उपराष्ट्रपति धनखड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वामी विवेकानंद को भारत की युवा सामर्थ्य और प्रतिभा का स्वर्णिम प्रतिनिधि बताते हुए शनिवार को कहा कि आज देश उनके सपनों को साकार कर रहा है।

जयपुर, 19 नवंबर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वामी विवेकानंद को भारत की युवा सामर्थ्य और प्रतिभा का स्वर्णिम प्रतिनिधि बताते हुए शनिवार को कहा कि आज देश उनके सपनों को साकार कर रहा है।

धनखड़ राजस्थान के खेतड़ी (झुंझुनू) में विवेकानंद संदेश यात्रा की शुरूआत के अवसर पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘स्वामी विवेकानंद भारत की युवा सामर्थ्य और प्रतिभा के स्वर्णिम प्रतिनिधि हैं और युवा ही समाज को नयी दिशा देने की क्षमता रखते हैं।’’ विवेकानंद के संदेश को समाज के लिए सदैव प्रासंगिक बताते हुए धनखड़ ने कहा कि ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ में इस यात्रा का खास महत्व है।

‘शिकागो धर्म संसद’ में स्वामी विवेकानंद के ओजपूर्ण भाषण को याद करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने विश्व को भारत के वेदान्तिक अध्यात्म से परिचित कराया। उन्होंने प्रसन्नता जतायी कि आज का भारत स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार कर रहा है और निरंतर प्रगति के मार्ग पर बढ़ रहा है।

इससे पहले उपराष्ट्रपति ने खेतड़ी से विवेकानंद संदेश यात्रा राजस्थान की शुरूआत की। सात जनवरी 2023 तक चलने वाली यह यात्रा स्वामी विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, राजस्थान प्रांत तथा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सौजन्य से आयोजित की जा रही है। पचास दिनों में यह यात्रा, राजस्थान के सभी 33 जिलों में जायेगी तथा स्वामी विवेकानंद के विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेगी।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति खेतड़ी स्थित रामकृष्ण मिशन में गये और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने विवेकानंद गैलरी का भ्रमण किया।

राजस्थान सरकार के मंत्री भंवर सिंह भाटी, विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के अध्यक्ष ए. बालकृष्णन व रामकृष्ण मिशन खेतड़ी के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज इस अवसर पर मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट