देश की खबरें | हर पीड़ित को न्याय दिलाना और जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना सरकार का उद्देश्य: योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि हर पीड़ित को न्याय दिलाना और जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार का उद्देश्य है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी।

लखनऊ, 26 मई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि हर पीड़ित को न्याय दिलाना और जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार का उद्देश्य है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री योगी ने यहां ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश भर से आये 65 से अधिक पीड़ितों की शिकायत और समस्या सुनकर प्रार्थना पत्र प्राप्त किए और उन्हें भरोसा दिलाया हर समस्या में सरकार साथ खड़ी है।

उन्होंने सभी मुद्दों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि न्याय दिलाना और हर नागरिक के चेहरे पर मुस्कान लाना सरकार का उद्देश्य है।

जनता दर्शन में पुलिस, राजस्व विवाद, चिकित्सा सहायता, पेंशन, फीस माफी, आवास और आंगनबाड़ी सेवाओं से जुड़े कई मामले सामने आए।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे स्थानीय मुद्दों को जिला स्तर पर ही सुलझाएं और केवल उन्हीं मामलों को आगे बढ़ाएं जिनमें राज्य सरकार के हस्तक्षेप की आवश्यकता हो।

उन्होंने प्रत्येक मामले को गंभीरता, संवेदनशीलता के साथ निपटाने पर जोर दिया। आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में आए दिव्यांगजनों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई भी सुनिश्चित की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\