देश की खबरें | अशांति, हिंसा को रोकने के लिए सपा के व्यापार सभा के प्रमुख को गिरफ्तार किया: लखनऊ पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी के व्यापार सभा के अध्यक्ष को गिरफ्तार करने के एक दिन बाद शनिवार को लखनऊ पुलिस ने कहा कि सपा नेता द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए कथित पोस्ट से “अशांति और हिंसा” फैलने की आशंका थी जिसे रोकने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया।

लखनऊ, 14 फरवरी समाजवादी पार्टी के व्यापार सभा के अध्यक्ष को गिरफ्तार करने के एक दिन बाद शनिवार को लखनऊ पुलिस ने कहा कि सपा नेता द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए कथित पोस्ट से “अशांति और हिंसा” फैलने की आशंका थी जिसे रोकने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया।

सपा ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि लखनऊ पुलिस ने उसके व्यापार सभा के अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल को ‘‘जबरन हिरासत’’ में ले लिया।

पार्टी के आरोपों के जवाब में लखनऊ पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के माध्यम से समाज में लगातार नकारात्मकता, अशांति और हिंसा उत्पन्न करने की प्रबल संभावना के निवारणार्थ मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।’’

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा ने जगन द्वारा की गई ऐसी किसी भी पोस्ट का सबूत मांगा।

सपा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘यदि मनीष जगन द्वारा कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट की गई है जिससे अशांति और हिंसा की स्थिति उत्पन्न होती है तो वो पोस्ट लखनऊ पुलिस साझा करे अन्यथा निराधार बातों से विपक्ष के नेताओं का शोषण बंद करे।’’

शुक्रवार को सपा ने कहा था, ‘‘समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल जी को लखनऊ पुलिस जबरन उनके आवास से हिरासत में लिया।’’

पार्टी ने लखनऊ के पुलिस आयुक्त और लखनऊ पुलिस को संलग्न पोस्ट में कहा, ‘‘जगन उच्च रक्तचाप के मरीज हैं तथा उनकी पत्नी भी गर्भवती हैं। यदि मनीष जगन जी या उनके परिवार को कोई हानि होती है तो उसकी जिम्मेदार लखनऊ पुलिस होगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी