पोलियो और चेचक उन्मूलन की तर्ज पर करना है कोरोना उन्मूलन : डा हर्षवर्धन

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा हर्षवर्धन ने विश्व के अन्य देशों की तुलना में भारत में कारोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रित होने का श्रेय भारत सरकार के समन्वित साझा प्रयासों को देते हुये पोलियो और चेचक उन्मूलन की तर्ज पर कारोना उन्मूलन में भी कामयाबी मिलने का विश्वास जताया है.

डॉ. हर्षवर्धन (Photo Credits: IANS)

नयी दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा हर्षवर्धन ने विश्व के अन्य देशों की तुलना में भारत में कारोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रित होने का श्रेय भारत सरकार के समन्वित साझा प्रयासों को देते हुये पोलियो और चेचक उन्मूलन की तर्ज पर कारोना उन्मूलन में भी कामयाबी मिलने का विश्वास जताया है. डा हर्षवर्धन ने बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक कर भारत में कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए किए गए उपायों से अवगत कराते हुये कहा,‘‘हम सब मिलकर पोलियो और चेचक के उन्मूलन की तरह कोरोना के संक्रमण को भी समाप्त करेंगे.’’

उन्होंने भारत में कोरोना के खिलाफ कार्रवाई को क्षेत्रीय स्तर पर तेज करने के लिये किये गये उपायों की जानकारी देते हुये कहा कि डब्ल्यूएचओ इस संघर्ष में भारत का महत्वपूर्ण साझीदार है. उन्होंने देश में कोविड-19 के संक्रमण को बढ़ने से रोकने डब्ल्यूएचओ के मार्गदर्शन को उपयोगी स्वास्थ्य मंत्री ने पोलियो और चेचक उन्मूलन में डब्ल्यूएचओ के साथ किये गये कार्यों के अपने अनुभव को साझा करते हुये कहा कि कोरोना के उन्मूलन के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता इस लक्ष्य की प्राप्ति का विश्वास जगाती है.

यह भी पढ़ें- नोएडा में बुधवार को कोरोना वायरस का कोई नया मामला नहीं, अब तक कुल 80 मरीज मिले

बैठक में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्चिनी कुमार चौबे के अलावा विभिन्न राज्य सरकारों के स्वास्थ्य सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया. इस दौरान बिहार, राजस्थान और महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में कोरोना संक्रमण रोधी अभियान के तहत किये जा रहे अनुकरणीय कार्यों से डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया.

डा हर्षवर्धन ने भारतीय उद्योग परिसंघ से जुड़े विभिन्न उद्योगपतियों से मुलाकात कर कोरोना संघर्ष में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति को सुचारू बनाने में सरकार को सहयोग देने का आह्वान किया.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी