राज्यपाल से खफा टीएमसी, कहा- भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ लीजिये

दरअसल, राज्यपाल ने देशभर में ''किसानों की परेशानियों को दूर करने के प्रयासों'' के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से केन्द्र की पीएम-किसान योजना में शामिल होने का आग्रह किया था।

जमात

कोलकाता, 15 मई पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ द्वारा केन्द्र के आर्थिक पैकेज की तारीफ करना राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को नागवार गुजरा है। पार्टी ने शुक्रवार को धनखड़ से कहा कि उन्हें राज्य की विधानसभा के अगले चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहिये।

दरअसल, राज्यपाल ने देशभर में ''किसानों की परेशानियों को दूर करने के प्रयासों'' के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से केन्द्र की पीएम-किसान योजना में शामिल होने का आग्रह किया था।

उन्होंने ट्वीट किया, ''किसानों, प्रवासियों और रेहड़ी-पटरी वालों की दिक्कतों को दूर करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रशंसनीय प्रयास। पीएम-किसान लाभार्थी कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड से दो लाख करोड़ रुपये का रियायती कर्ज मिलेगा। इसके अलावा रेहड़ी-पटरी वालों को अपना काम शुरू करने के लिये 10 हजार रुपए दिये जाएंगे। ''

राज्य सरकार पर राजभवन के साथ तनावपूर्ण रिश्ते रखने का आरोप लगाते रहने वाले धनखड़ ने केन्द्र सरकार द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज को दूरदर्शी और कायापलट करने वाला करार दिया।

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा सांसद कल्याण बनर्जी ने धनखड़ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके ट्वीट से पता चलता है कि राज्यपाल भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं और उन्हें अगले साल भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरना चाहिये।

उन्होंने ट्वीट किया, ''पश्चिम बंगाल के आदरणीय राज्यपाल आपके ट्वीट से पता चलता है कि आप पूरी तरह केन्द्र सरकार के कर्मचारी बन गए हैं और भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। कल जो आर्थिक पैकेज घोषित किया गया उसमें कुछ नहीं है और इसमें बंगाल की जनता के साथ धोखा किया गया है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\