खेल की खबरें | तिवारी और मजूमदार ने दिलाई बंगाल को उत्तर प्रदेश पर छह विकेट से जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान मनोज तिवारी और अनुस्तूप मजूमदार के अर्धशतकों की मदद से बंगाल में शुक्रवार को यहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए के मैच में उत्तर प्रदेश को छह विकेट से हराया।

कोलकाता, 16 दिसंबर कप्तान मनोज तिवारी और अनुस्तूप मजूमदार के अर्धशतकों की मदद से बंगाल में शुक्रवार को यहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए के मैच में उत्तर प्रदेश को छह विकेट से हराया।

तिवारी ने नाबाद 60 रन की पारी खेली जबकि मजूमदार ने 83 रन बनाए। इससे बंगाल ने चार विकेट पर 259 बनाकर रन जीत दर्ज की और छह अंक हासिल किए।

बंगाल ने सुबह दो विकेट पर 156 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई और दिन के तीसरे ओवर में ही कौशिक घोष (69) का विकेट गंवा दिया। मजूमदार ने हालांकि एक छोर संभाले रखा और तिवारी के साथ चौथे विकेट के लिए 97 रन जोड़े। मजूमदार के आउट होने के बाद तिवारी ने शाहबाज अहमद के साथ मिलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

उधर सोविमा में उत्तराखंड ने नागालैंड को 174 रन से हराया। नागालैंड की टीम दूसरी पारी में केवल 25 रन पर आउट हो गई। उत्तराखंड की तरफ से मयंक मिश्रा ने चार रन देकर पांच जबकि स्वप्निल सिंह ने 21 रन देकर चार विकेट लिए। इससे पहले उत्तराखंड ने अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 306 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी।

भुवनेश्वर में ओडिशा और सौराष्ट्र के बीच खेला गया मैच ड्रॉ के रूप में समाप्त हुआ। ओडिशा के 457 रन के जवाब में बड़ौदा ने आठ विकेट पर 624 रन बनाए। उसकी तरफ से शाश्वत रावत (135), प्रियांशु मोलिया (118) और अभिमन्यु राजपूत (102) ने शतक लगाए।

रोहतक में खेले गए ग्रुप-ए के मैच में हिमाचल प्रदेश ने हरियाणा को पारी और 88 रन से हराकर बोनस अंक हासिल किया। हरियाणा की टीम पहली पारी में 46 रन पर आउट हो गई थी जिसके जवाब में हिमाचल ने अपनी पहली पारी चार विकेट पर 487 रन बनाकर समाप्त घोषित की। हरियाणा की टीम दूसरी पारी में 353 रन बनाकर आउट हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी