खेल की खबरें | टिटास साधू के चार विकेट, भारत ने आस्ट्रेलिया को 141 रन पर समेटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला टीम ने टिटास साधू (17 रन देकर चार विकेट) के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत से शुक्रवार को यहां तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के पहले मैच में आस्ट्रेलिया को 19.2 ओवर में 141 रन पर समेट दिया।

नवी मुंबई, पांच जनवरी भारतीय महिला टीम ने टिटास साधू (17 रन देकर चार विकेट) के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत से शुक्रवार को यहां तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के पहले मैच में आस्ट्रेलिया को 19.2 ओवर में 141 रन पर समेट दिया।

साधू के अलावा दीप्ति शर्मा ने 24 रन देकर दो श्रेयंका पाटिल ने 19 रन देकर दो विकेट झटके।

साधू के शुरू में तीन विकेट झटकने के बाद फोबे लिचफील्ड (49 रन) और एलिसे पैरी (37 रन) ने पांचवें विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी निभाकर आस्ट्रेलिया को इस स्कोर तक पहुंचाया।

साधू ने पावरप्ले में अपने पहले स्पैल में तीन ओवर में आठ रन देकर तीन विकेट झटके, जिसमें उन्होंने बेथ मूनी (17), तहलिया मैकग्रा (शून्य) और एशले गार्डनर (शून्य) के विकेट लिये।

दायें हाथ की इस तेज गेंदबाज ने अपने अंतिम ओवर (पारी का 18वां) में अनाबेल सदरलैंड (12) के रूप में अपना चौथा विकेट हासिल किया।

वनडे श्रृंखला में बल्लेबाजी में शीर्ष पर रहीं लिचफील्ड ने टी20 में भी अपनी फॉर्म जारी रखी लेकिन अर्धशतक से चूक गयीं। उनकी पारी में तीन छक्के और चार चौके जड़े थे जिससे उन्होंने 32 गेंद में 49 रन बनाये।

पैरी ने दो चौके और इतने ही छक्के से 30 गेंद में 37 रन का योगदान दिया।

भारत ने अपने क्षेत्ररक्षण में काफी सुधार किया और काफी रन रोके। लेकिन 12वें ओवर में लिचफील्ड जब 27 रन पर थी, तब उनका कैच छूटा। दीप्ति की गेंद पर वह रिवर्स स्वीप करने की कोशिश कर रही थीं लेकिन रेणुका सिंह और जेमिमा रोड्रिग्स के बीच हुए भ्रम से कैच छूट गया।

लिचफील्ड 15वें ओवर में अमनजोत कौर (23 रन देकर एक विकेट) का शिकार हुईं जिनका कैच भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने लपका। हरमनप्रीत ने मैच में चार कैच लपके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\