जरुरी जानकारी | टाइटन का उपभोक्ता कारोबार जून तिमाही में 20 प्रतिशत की दर से बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा समूह की कंपनी टाइटन ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अपने उपभोक्ता कारोबार में 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई टाटा समूह की कंपनी टाइटन ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अपने उपभोक्ता कारोबार में 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

टाइटन कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव से उपभोक्ता धारणा प्रभावित होने के बावजूद उसके घरेलू आभूषण परिचालन में 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

टाइटन ने कहा, ‘‘अक्षय तृतीया के अवसर पर अच्छी मांग देखी गई लेकिन मई से जून मध्य तक सोने की कीमतें बढ़ने से ग्राहकों की खरीदारी में कुछ नरमी देखी गई।’’

बीती तिमाही में कंपनी ने भारत में इस खंड के तहत 19 नए स्टोर खोले जिनमें से तीन तनिष्क, सात स्टोर मिया ब्रांड और नौ कैरेटलेन ब्रांड के थे।

वहीं घरेलू बाजार में घड़ियों के क्षेत्र में सालाना आधार पर 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

कंपनी ने कहा कि सोनाटा ब्रांड ने नए उत्पादों के साथ वृद्धि का नेतृत्व किया, उसके बाद टाइटन और फास्टट्रैक तथा अंतरराष्ट्रीय ब्रांड का समर्थन रहा। इस तिमाही में कंपनी ने घड़ियों के कुल नौ स्टोर खोले।

टाइटन का चश्मा कारोबार खुदरा और ई-कॉमर्स चैनल पर 12 प्रतिशत की दर से बढ़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी