Tirupati Temple Stampede: तिरुपति मंदिर हादसा, सीएम चंद्रबाबू नायडू का ऐलान, मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये देगी अनुग्रह राशि, 6 श्रद्धालुओं की गई है जान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश सरकार ने यहां भगदड़ में मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों को बृहस्पतिवार को 25-25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

तिरुपति (आंध्र प्रदेश), 9 जनवरी : आंध्र प्रदेश सरकार ने यहां भगदड़ में मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों को बृहस्पतिवार को 25-25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. बुधवार रात तिरुपति में एमजीएम स्कूल के पास बैरागी पट्टेडा में मची भगदड़ में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और लगभग 40 अन्य घायल हो गए. इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु तिरुमाला पहाड़ियों पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में वैकुंठ द्वार दर्शनम के टिकट के लिए धक्का-मुक्की कर रहे थे.

दस जनवरी से शुरू होने वाले 10 दिवसीय वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए देश भर से सैकड़ों भक्त पहुंचे हैं.एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, "राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को 25. 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है." राज्य के राजस्व मंत्री ए सत्य प्रसाद ने कहा कि मृतक श्रद्धालुओं के परिवारों को 25. 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है. यह भी पढ़ें : सेंचुरी मिल भूमि विवाद: न्यायालय ने बीएमसी के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय का फैसला रद्द किया

एक मंत्री समूह के दौरे के तहत पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने के बाद प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, "हम जीवन की भरपाई किसी और चीज से नहीं कर सकते. परिवारों की सहायता के लिए हमने 25. 25 लाख रुपये की घोषणा की है." उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू शीघ्र ही आकर सभी घायलों से बात करेंगे और उसके बाद घायलों को दी जाने वाली मुआवजे की राशि पर निर्णय लेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

Prateek Yadav Post-Mortem Report: प्रतीक यादव की मौत को लेकर अस्पताल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, निधन के पीछे बताई गई ये वजह