अकेले खड़े होकर तस्वीरें खिंचवाने की बजाय सुरक्षाबलों के साथ खड़े होने का समय: अखिलेश यादव

पाकिस्तान के साथ सैन्य टकराव और नियंत्रण रेखा पर मौजूदा हालात के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को राजनेताओं से रक्षा संबंधी पृष्ठभूमि का इस्तेमाल फोटो खिंचवाने के अवसर के रूप में करने से बचने की अपील की.

लखनऊ, 11 मई : पाकिस्तान के साथ सैन्य टकराव और नियंत्रण रेखा पर मौजूदा हालात के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को राजनेताओं से रक्षा संबंधी पृष्ठभूमि का इस्तेमाल फोटो खिंचवाने के अवसर के रूप में करने से बचने की अपील की. सपा प्रमुख ने रविवार को अपने आधिकारिक “एक्स” अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा कि “वर्तमान के अति संवेदनशील माहौल में ’प्रतिरक्षा-सुरक्षा’ और भी अधिक गंभीर विषय बन गया है.”

उन्होंने कहा कि “राजनीतिज्ञों से आग्रह है कि कृपया इसे फोटो बैकग्राउंड अथवा सेल्फी प्वाइंट न बनाएं. ये आत्म-प्रदर्शन के लिए अकेले खड़े होकर तस्वीरें खिंचवाने की बजाय सैन्य बलों के साथ खड़े होने का समय है.” यह भी पढ़ें : राहुल, खरगे ने पहलगाम हमले, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

हालांकि यादव ने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी इस टिप्पणी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधने के रूप में देखा जा रहा है, जिन्होंने लखनऊ में एक कार्यक्रम में ब्रह्मोस मिसाइल के सामने फोटो खिंचवाई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड