देश की खबरें | मेल-मिलाप का समय खत्म, कांग्रेस छोड़ने का फैसला अंतिम : अमरिंदर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कांग्रेस के साथ पर्दे के पीछे से बातचीत की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि मेल-मिलाप का समय अब खत्म हो गया है और पार्टी छोड़ने का उनका फैसला अंतिम है।

चंडीगढ़, 30 अक्टूबर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कांग्रेस के साथ पर्दे के पीछे से बातचीत की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि मेल-मिलाप का समय अब खत्म हो गया है और पार्टी छोड़ने का उनका फैसला अंतिम है।

सिंह ने दोहराया कि वह जल्द ही अपनी राजनीतिक पार्टी शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि वह ‘‘पंजाब के हित में एक मजबूत सामूहिक ताकत’’ बनाना चाहते हैं।

सिंह के मीडिया सलाहकार ने उनके हवाले से ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस के साथ पर्दे के पीछे से वार्ता की रिपोर्ट गलत है। मेल-मिलाप का समय अब समाप्त हो गया है। पार्टी से अलग होने का निर्णय बहुत सोच-विचार के बाद लिया गया है और यह अंतिम है।’’

सिंह ने अपने ट्वीट में कहा है, ‘‘मैं (कांग्रेस अध्यक्ष) सोनिया गांधी जी का उनके समर्थन के लिए आभारी हूं लेकिन अब कांग्रेस में नहीं रहूंगा ।’’

सिंह कुछ मीडिया रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें कहा गया था कि कांग्रेस के कुछ नेता उन्हें पार्टी में बने रहने के लिए मनाने में लगे हुए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं जल्द ही अपनी पार्टी गठित करूंगा और किसानों के मुद्दे सुलझने के बाद पंजाब में विधानसभा चुनाव, 2022 के लिए भाजपा, शिरोमणि अकाली दल से अलग हो चुके धड़ों और अन्य के साथ सीटों के बंटवारे के लिए बातचीत करूंगा।’’

सिंह ने कहा, ‘‘ पंजाब और राज्य के किसानों के हित में मैं एक मजबूत सामूहिक ताकत चाहता हूं।’’

मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान, तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ये कानून पिछले साल सितंबर में बनाए गए थे और प्रदर्शनकारी किसान इन्हें निरस्त करने की मांग कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Stats And Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू