खेल की खबरें | भारतीय शृंखला से पहले खिलाड़ियों के लाल गेंद के अभ्यास को लेकर चिंतित नहीं हैं टिम पेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान टिम पेन ने मंगलवार को इस आशंका को खारिज कर दिया कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल रहे प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और तेज गेंदबाज पैट कमिन्स सहित टीम के कुछ स्टार खिलाड़ियों को भारत के खिलाफ दिसंबर में शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला से पहले लाल गेंद से अभ्यास का पर्याप्त मौका नहीं मिलेगा।

मेलबर्न, छह अक्टूबर आस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान टिम पेन ने मंगलवार को इस आशंका को खारिज कर दिया कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल रहे प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और तेज गेंदबाज पैट कमिन्स सहित टीम के कुछ स्टार खिलाड़ियों को भारत के खिलाफ दिसंबर में शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला से पहले लाल गेंद से अभ्यास का पर्याप्त मौका नहीं मिलेगा।

पूर्व कप्तान स्मिथ, सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर तथा तेज गेंदबाज कमिन्स, जोश हेजलवुड और जेम्स पैटिनसन अभी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आईपीएल में विभिन्न टीमों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | IPL 2020: मुंबई इंडियंस के लिए 4000 रन पूरे करने से 86 रन दूर रोहित शर्मा.

आईपीएल 10 नवंबर को समाप्त होगा जबकि आस्ट्रेलिया की घरेलू प्रथम श्रेणी प्रतियोगिता शैफील्ड शील्ड इस सप्ताहांत एडिलेड में शुरू हो जाएगी।

पेन ने स्वीकार किया कि आईपीएल में भाग ले रहे खिलाड़ियों को भारतीय शृंखला से पहले शैफील्ड शील्ड क्रिकेट में भाग लेने का मौका नहीं मिल पाएगा क्योंकि आस्ट्रेलिया में कोविड-19 महामारी के कारण विदेशों से आने पर 14 दिन के पृथकवास का नियम लागू है।

यह भी पढ़े | MI vs RR, IPL 2020 Live Cricket Streaming: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले को न करें मिस, मैच को Disney+Hotstar पर देखें लाइव.

उन्होंने सेवनन्यूज.कॉम.एयू से कहा, ‘‘देश में जो नियम लागू हैं उन्हें देखते हुए मुझे नहीं लगता कि उन्हें शैफील्ड में खेलने का मौका मिल पाएगा।’’

लेकिन पेन को भरोसा है कि सफेद गेंद की क्रिकेट (सीमित ओवरों के मैच) में खेलने के बाद लाल गेंद की क्रिकेट (लंबी अवधि के मैच) खेलना खिलाड़ियों के लिये कोई मसला नहीं होगा।

पेन ने कहा, ‘‘ये वे खिलाड़ी हैं जो कुछ दिनों के अंतराल में सफेद गेंद के बाद लाल गेंद से, टेस्ट क्रिकेट के बाद ट्वेंटी20 क्रिकेट में खेलते रहे हैं। यह कभी कोई मसला नहीं रहा और हमें उम्मीद है कि ऐसा होगा भी नहीं। ’’

भारतीय शृंखला से पहले आस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलना था लेकिन इसे कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड