देश की खबरें | हैदराबाद में सलमान खान की फिल्म की शूटिंग के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से मिली धमकियों के मद्देनजर हैदराबाद के एक होटल में उनकी फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
हैदराबाद, नौ नवंबर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से मिली धमकियों के मद्देनजर हैदराबाद के एक होटल में उनकी फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
पुलिस सूत्रों ने ज्यादा विवरण देने से इनकार करते हुए शनिवार को कहा कि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, क्योंकि सलमान को ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा हासिल है।
खबरों के मुताबिक, सलमान के साथ सरकार के अलावा उनके खुद के सुरक्षाकर्मी भी थे।
अधिकारियों ने शुक्रवार को मुंबई में बताया था कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सलमान के नाम अब एक और धमकी भरा संदेश आया है।
धमकी भरा संदेश बृहस्पतिवार रात मुंबई यातायात पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर भेजा गया था।
संदेश भेजने वाले व्यक्ति ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर सलमान को जान से मारने की धमकी दी और पांच करोड़ रुपये की मांग की।
एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने “मैं सिकंदर हूं...” गाने के गीतकार को भी धमकी दी।
यातायात विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर वर्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
‘सिकंदर’ में ‘पुष्पा : द राइज’ फेम अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी अहम किरदार में नजर आएंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)