एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्य प्रदेश के बालाघाट में बाघ का शव मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में रविवार को एक नदी में एक बाघ का क्षत-विक्षत शव पाया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मध्य प्रदेश के बालाघाट में बाघ का शव मिला

बालाघाट, 17 मार्च मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में रविवार को एक नदी में एक बाघ का क्षत-विक्षत शव पाया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि ऐसा संदेह है कि बाघ की मौत करंट लगने से हुई है और उसके नाखून गायब हैं।

उन्होंने बताया कि बाघ का यह शव सुबह तुमड़ी टोला के निकट चंदन नदी में तैरता हुआ पाया गया।

वन विभाग के डिप्टी रेंजर शिव नागेश्वर ने कहा, ‘‘बाघ का शव आठ से दस दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। प्रथमदृष्टया इस बात की आशंका जताई जा रही है कि बाघ की मौत करंट लगने से हुई है। ’’

उन्होंने कहा कि बाघ की मौत मामले की जांच की जा रही है।

बालाघाट के मुख्य वन संरक्षक एपीएस सेंगर ने कहा कि मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और एक श्वान दस्ते को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि बाघ के गायब नाखूनों के बारे में भी जानकारी मिली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2024 10:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).