खेल की खबरें | मां के निधन के कारण जेनेसिस इनविटेशनल टूर्नामेंट से हटे टाइगर वुड्स
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. टाइगर की मां कुल्टिडा वुड्स का पिछले मंगलवार को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।
टाइगर की मां कुल्टिडा वुड्स का पिछले मंगलवार को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।
वुड्स ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में कहा, ‘‘मैंने इस सप्ताह खेलने की योजना बनाई थी लेकिन मैं अभी इसके लिए तैयार नहीं हूं।’’
उन्होंने कहा,‘‘मैंने इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए तैयार होने की अपनी तरफ से हर संभव प्रयास किए। मैं जानता हूं कि मेरी मां भी यही चाहती लेकिन मैं अभी तक उनके निधन से नहीं उबर पाया हूं।’’
वुड्स इस टूर्नामेंट के मेजबान भी हैं और उनके इस सप्ताह के आखिर में टॉरे पाइंस में उपस्थित रहने की उम्मीद है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)