जरुरी जानकारी | टाइगर ग्लोबल, डीएसटी ग्लोबल ने जोमैटो में 1.8 प्रतिशत हिस्सेदारी 1,412 करोड़ रुपये में बेची
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाइबर ग्लोबल और अरबपति यूरी मिल्नर की डीएसटी ग्लोबल ने सोमवार को जोमैटो में 1.8 प्रतिशत हिस्सेदारी खुले बाजार में लेनदेन के जरिये 1,412 करोड़ रुपये में बेच दी है।
नयी दिल्ली, 28 अगस्त टाइबर ग्लोबल और अरबपति यूरी मिल्नर की डीएसटी ग्लोबल ने सोमवार को जोमैटो में 1.8 प्रतिशत हिस्सेदारी खुले बाजार में लेनदेन के जरिये 1,412 करोड़ रुपये में बेच दी है।
एक्सिस म्यूचुअल फंड, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, फाउंडर्स कलेक्टिव फंड, मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर और सोसायटी जनरली ने ऑनलाइन ऑर्डर पर खाने-पीने के सामान की आपूर्ति करने वाली कंपनी जोमैटो के शेयर खरीदे हैं।
बीएसई और एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, टाइगर ग्लोबल ने बीएसई पर जोमैटो के 12,34,86,408 शेयर बेचे। यह 1.44 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। वहीं डीएसटी ग्लोबल ने अपनी निवेश इकाई अपोलेटो एशिया लि. के जरिये 3,19,80,447 शेयर बेचे, जो 0.4 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।
इन शेयरों की बिक्री 90.10 से 91.01 रुपये प्रति शेयर के भाव पर की गई। इस तरह सौदे का सामूहिक मूल्य 1,411.99 करोड़ रुपये बैठता है।
सोमवार को बीएसई पर जोमैटो का शेयर 1.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 92.33 रुपये पर बंद हुआ। एनएसई पर कंपनी का शेयर 1.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 92.35 रुपये रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)