देश की खबरें | ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश के आसार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के कुछ हिस्सों में रविवार को बहुत भारी बारिश हुई और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने वाले दबाव वाले क्षेत्र के कारण ओडिशा और पड़ोसी पश्चिम पश्चिम बंगाल में अगले दो से तीन दिन के दौरान और बारिश होने का अनुमान है।

भुवनेश्वर/कोलकाता, सात अगस्त ओडिशा के कुछ हिस्सों में रविवार को बहुत भारी बारिश हुई और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने वाले दबाव वाले क्षेत्र के कारण ओडिशा और पड़ोसी पश्चिम पश्चिम बंगाल में अगले दो से तीन दिन के दौरान और बारिश होने का अनुमान है।

मौसम कार्यालय ने कहा कि शनिवार को बना निम्न दबाव क्षेत्र ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से दूर उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित हो गया है।

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान इसके जोर पकड़ने और उत्तर-पश्चिम में ओडिशा व छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार सुबह तक कालाहांडी और रायगढ़ा जिलों में कुछ स्थानों पर 200 मिमी से अधिक बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

उन्होंने बताया कि मौसम की इस प्रणाली से पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान में भी भारी बारिश के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक एक जून को मानसून आने के बाद से अबतक पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदान में औसत से 46 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

इस बीच, एक बुलेटिन के अनुसार रविवार को सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे के बीच ओडिशा के नवरंगपुर में 126 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद मलकानगिरि में 44 मिमी बारिश हुई। वहीं कालाहांडी के भवानीपटना में 36 मिमी जबकि कोरापुट में 26 मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने व खराब मौसम होने की आशंकाओं के मद्देनजर मछुआरों को बृहस्पतिवार तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।

मौसम वैज्ञानिक ने सोमवार को ओडिशा के खुर्दा, पुरी, रायगढ़ा, कालाहांडी, गजपति, गंजाम, नयागढ़, कंधमाल, नबरंगपुर, मल्काजगिरि और कोरापुट में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना के चलते ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\