देश की खबरें | दिल्ली में गरज के साथ हुई बारिश, ओले गिरे ; न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सोमवार शाम गरज के साथ बारिश हुई और ओले गिरे, जिसके परिणामस्वरूप वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार आया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 27 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सोमवार शाम गरज के साथ बारिश हुई और ओले गिरे, जिसके परिणामस्वरूप वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार आया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सचूकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 395 और रात नौ बजे 391 दर्ज किया गया।

शाम चार बजे रिकार्ड किया जाने वाला औसत एक्यूआई रविवार को 395 था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’, और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को आर्द्रता का स्तर 61 से 100 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विज्ञानियों ने मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने और सुबह में हल्का से लेकर मध्यम कोहरा छाये रहने का पूर्वानुमान किया है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: करीब 25 डिग्री सेल्सियस और 12 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा