खेल की खबरें | बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ पुणेरी पलटन की रोमांचक जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मोहित गोयत के शानदार खेल के दम पर पुणेरी पलटन ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के मैच में शनिवार को यहां बेंगलुरु बुल्स पर 37-35 की रोमांचक जीत दर्ज की।

बेंगलुरु, 22 जनवरी मोहित गोयत के शानदार खेल के दम पर पुणेरी पलटन ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के मैच में शनिवार को यहां बेंगलुरु बुल्स पर 37-35 की रोमांचक जीत दर्ज की।

मोहित ने तीन टैकल अंक सहित कुल 13 अंक बनाये। जिससे उनकी टीम बेंगलुरु के कप्तान पवन सहरावत (10 अंक) को रोकने में कामयाब रही।

बेंगलुरु की पूरे मैच के दौरान पुणे को एक बार भी ऑल आउट करने में नाकाम रही जिसका खामियाजा उन्हें कुल अंकों में भुगतना पड़ा।

पुणे की टीम पहले हाफ में 16-15 से आगे थी। उसने दोनों हाफ में एक-एक बार बेंगलुरु को ऑल आउट किया।

एक अन्य मैच में रेडर अभिषेक सिंह के 15 अंक की मदद से यू मुंबा ने तेलुगु टाइटन्स को 42-35 से हराया।

तेलुगु टाइटन्स के लिए मैच में सातवें मिनट में मैदान में उतरने वाले आदर्श टी ने 12 अंक का योगदान दिया लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\