देश की खबरें | गुरुग्राम में तीन युवकों ने 13 वर्षीय लड़की से बलात्कार किया, पिटाई की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम में तीन युवकों ने 13 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर बलात्कार किया और बेरहमी से पिटाई की। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, 19 दिसंबर गुरुग्राम में तीन युवकों ने 13 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर बलात्कार किया और बेरहमी से पिटाई की। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि पश्चिम महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में काम करने वाली पीड़िता की मां की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार, घटना 13 दिसंबर को हुई थी।

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी का दोपहर के समय अपने भाई को खाना देकर लौटते समय अपहरण कर लिया गया।

महिला ने शिकाय में कहा, “आरोपी मेरी बेटी को एक सुनसान जगह पर ले गए जहां उन्होंने न केवल उसके साथ बलात्कार किया, बल्कि उसे बेरहमी से पीटा भी। इसके बाद उन्होंने मेरी बेटी को कूड़े के ढेर के पास फेंक दिया और भाग गए।”

शिकायत में कहा गया है, "शाम साढ़े सात बजे सूचना मिलने पर मैं घटनास्थल पर पहुंची और देखा कि मेरी बेटी खून से लथपथ है और दर्द से कराह रही है। मैंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मेरी बेटी ने मुझे बताया कि तीन युवकों ने पहले उसका अपहरण कर बलात्कार किया और फिर बेरहमी से पिटाई की।"

पुलिस ने कहा कि शिकायत के बाद, रविवार को महिला थाने में आईपीसी की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो अधिनियम की धारा छह के तहत अंकुश और देव समेत तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\