देश की खबरें | मोटरसाइकिल के पेड़ से टकराने पर तीन युवकों की मौत, एक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मंडला जिले में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा जाने से इसपर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

मंडला (मप्र), तीन जुलाई मध्य प्रदेश के मंडला जिले में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा जाने से इसपर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

यह घटना बिछिया पुलिस थाना अंतर्गत छपरतला ग्राम के पास शनिवार-रविवार मध्यरात्रि के आसपास हुई। बिछिया पुलिस थाना प्रभारी एसआर मरावी ने बताया कि मृतकों की पहचान संदीप झारिया (19), दीनदयाल झारिया (19) और मोतीलाल धुर्वे (22) के रूप में की गई है।

ये तीनों छपरतला गांव के निवासी थे। उन्होंने कहा कि इस हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है, जिसे बिछिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

मरावी ने बताया कि हादसे के वक्त ये लोग घुटास-सेरमी मार्ग से होते हुए अपने गांव छपरतला वापस आ रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\